हल्द्वानी। ड्यूटी में बार-बार लापरवाही की शिकायतें मिलने पर गुरुवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपा जोशी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता और तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार देर रात एसएसपी की ओर से महिला दरोगा व एएचटीयू प्रभारी दीपा जोशी और उन्हीं की टीम के सिपाही मोहन सिंह के साथ-साथ एक अन्य सिपाही हिमांशु जोशी के निलंबन के आदेश जारी किए गए। जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बार-बार ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद तीनों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया। बता दें कि सिपाही हिमांशु भीमताल थाना एसओ के चालक के पद पर तैनात हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई Update
उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा, पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश IMD अलर्ट.
हल्द्वानी :(दुखद) ऑटो से गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत
हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान 

