हल्द्वानी- होली की धूम विशेषकर महिला बैठकी होली की धूम अब माहौल में गूंजने लगी है । महिला समूह के माध्यम से सुबह से लेकर देर शाम तक होली गांव हो या शहर की कॉलोनियों में, घर घर आयोजित की जा रही है। हल्द्वानी शहर के हर्ष विहार विक्टोरिया नंबर 1 की रहने वाली पूनम काण्डपाल के घर में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यार महिलाओं के द्वारा मेरी नैया लगाओ पार गंगा सागर में,
शिव के मन माहि बसे काशी, श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए रहे, होली खेले रघुवीरा अवध में, हो रही जय जय कार जनकपुर जाना है जैसे होली गीतों के माध्यम से फागुन की धूम मचा दी ।
पूनम कांडपाल विगत कई वर्षों से लगातार उत्तराखंड की लोक परंपरा से जुड़ी होली करवाती रहती हैं । होली बैठक के माध्यम से जनसामान्य तक यह संदेश देना चाहती है कि भावी पीढ़ी को भी होली जैसे गीतों से रूबरू करवाया आवश्यक है।
आज की होली बैठक में माया फर्त्याल,कुसुम पाण्डे,जानकी मिश्रा, शालिनी, विशाखा तिवारी, पुष्पा कनवाल तथा भूमिका तिवारी आदि उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

