Haldwani News- भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात पुलिस के एक जवान ने आज मेडिकल पुलिस चौकी की बैरक में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक जवान सोमेश्वर का रहने वाला है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और अब उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को 52 वर्षीय दिलीप सिंह बोरा का स्थानांतरण बेतालघाट पुलिस थाने से हल्द्वानी कोतवाली में किया गया था। लेकिन वह नौ दिन गायब हो गया था। इसके बाद अधिकारियों ने उसका स्थानांतरण भोटिया पड़ाव चौकी में कर दिया था। यहां ज्वाइनिंग देने के बाद दिलीप 12 दिन के अवकाश पर चला गया था।
बताया जा रहा है कि दिलीप मेडिकल पुलिस चौकी के परिसर में बनी पुलिस की बैरक के एक कमरे में रहा करता था। आज सुबह वह कमरे की छत पर लगे एक कुंडे से पतली सी रस्सी के सहारे झूल गया। लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई। जब तक आसपास के दूसरे पुलिसकर्मी वहां पहुंचते उसने प्राण त्याग दिए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

