हल्द्वानी – मिस्टर कुमाऊं , मिस्टर उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग 10 अप्रैल को हल्द्वानी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 वां मिस्टर उत्तराखण्ड , मिस्टर कुमाऊं , मिस्टर हल्द्वानी तथा मेन फिजिक उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 10 अप्रैल 2021 दिन शनिवार को सायं 5 बजे शिवालिक इण्टरनेशनल स्कूल आर.टी.ओ. रोड , हल्द्वानी में सम्पन्न कराया जायेगा । जिसमें ओपन सीनियर नेशनल मिस्टर इण्डिया 2021 जो कि विशाखापट्टन आंध्र प्रदेश के लिए उत्तराखण्ड टीम का चयन किया जायेगा ।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- हल्द्वानी थाने की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में ऐसे बना नंबर वन
कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए सभी खिलाड़ी मास्क , सेनेटाईजर तथा सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करेंगे । मिनिस्ट्री यूथ अफेयर्स ऑफ स्पोर्ट्स ( भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) एकमात्र संस्था उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोसिएशन के अन्तर्गत सभी सलैक्शन ट्रायल सम्पन्न कराये जायेंगे । जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस , उत्तराखण्ड फारेस्ट , कुमाऊं रेजीमेंट , गढ़वाल रेजीमेंट के विभागों के अलावा समस्त खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे ।
यह भी पढ़े👉नैनीताल-(बड़ी खबर) जंगलों में लगी आग का हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, जानिए क्या दिए निर्देश
यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रदेश महासचिव मुकेश पाल ने दी । प्रदेश महासचिव मुकेश पाल ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक चैम्पियनशीप नहीं बल्कि नशे के खिलाफ एक जंग भी है , आज का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है ऐसे में इस तरह के आयोजन उन्हें प्रेरणा देने व नशे के विरूद्ध जागरूक करने का अभियान है । प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद धनराशि सप्लीमेंट फूड मूमेंटों ट्राफी , सर्टिफिकेट , से सम्मानित किया जायेगा तथा खिलाड़ियों के रहने तथा खाने की उचित व्यवस्था की गयी है ।
यह भी पढ़े👉नैनीताल- यहां साढ़े तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मची चीख पुकार
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हेम चन्द्र भट्ट ने कहा कि सभी खिलाड़ी 2 बजे कार्यक्रम स्थल शिवालिक इण्टरनेशनल स्कूल पहुंचेंगे और अपना रजिस्ट्रेशन , आई.डी. के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए करायेंगे । सभा में प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा , महासचिव मुकेश पाल , उपाध्यक्ष हेम चन्द्र भट्ट , सुरेश भण्डारी , गिरीश गुप्ता , नरेन्द्र भूटियानी , सुनील बमेठा , डॉ . नीरज वार्ष्णेय तथा कई पदाधिकारी मौजूद थे
यह भी पढ़े👉देहरादून- देखिए आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी-यहा लगेगा बॉडी बिल्डरों का मेला, जीतने वाले को मिलेगा मिस्टर इंडिया 2021 में खेलने का मौका”
Comments are closed.



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 

Superb