लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता चौकी के संजय नगर इलाके में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक संजय नगर तृतीय दीनदयाल आर्य की 23 वर्षीय पुत्री आरती एलबीएस डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि इस बार उसकी एक विषय में बैक आ गई थी। लिहाजा वह इस बात को लेकर लंबे समय से तनाव में थी और बीती रात उसने घर में ही पंखे के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक पांच भाई-बहनों में आरती सबसे बड़ी थी वह अपनी छोटी बहन के साथ दादा दादी के पास रहती थी यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले आरती ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपने दादा दादी से माफी मांगते हुए लिखा है कि उसकी मृत्यु का कोई जिम्मेदार नहीं है उसने स्वयं यह निर्णय लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज संजय बृजलाल ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी 
