लालकुआं न्यूज़- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम से आगे पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मधुसूदन दुग्ध वाहन और 18 टायर ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में दूध वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगला की ओर से आ रहे ट्रक के पीछे मधुसूदन दुग्ध वाहन चालक ने अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूध वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक, क्लीनर व एक अन्य युवक अंदर ही फंस गए।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों ने दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, एक युवक करीब आधे घंटे तक वाहन में फंसा रहा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के कारण बरेली रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में खुलवाया। पुलिस द्वारा गैस कटर मंगाकर मृत युवक को वाहन से बाहर निकालने की प्रक्रिया की गई।
घटनास्थल पर पहुंची लालकुआं कोतवाली की महिला उप निरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और जाम को नियंत्रित किया। हादसे की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
