- हल्द्वानी – (बधाई) बिंदुखत्ता के होनहार सार्थक सम्मल का शिमला आर्मी पब्लिक स्कूल में चयन
हल्द्वानी/लालकुआं – कहते हैं होनहार और परिश्रमी छात्र अपने भविष्य का रास्ता खुद तलाश लेते हैं ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सार्थक सम्मल ने । जिन्होंने विगत 11 फरवरी को देहरादून में आयोजित हुई आर्मी पब्लिक स्कूल की एंट्रेंस एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल शिमला के लिए कक्षा 6 में उनका चयन हो गया है। सार्थक की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे हैं।
बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी किशन सम्मल और शारदा देवी के पुत्र सार्थक का एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जैसे ही मंगलवार को उन्हें पता चला तो परिवार का खुशी से ठिकाना ना रहा, बेटे की उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है क्योंकि आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा बेहद कठिन मानी जाती है। सार्थक किच्छा के हिमालयन प्रोगेसिव स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। छठी क्लास के लिए उन्होंने काफी मेहनत से तैयारी की और आर्मी पब्लिक स्कूल में दाखिला लेने के लिए विगत 6 महीने से वह तैयारी कर रहे थे। उनकी इस उपलब्धि की सूचना पाकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन से सार्थक ने आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 में दाखिले में सफलता पाई है इसी माह 11 से 16 मार्च के बीच आर्मी पब्लिक स्कूल शिमला में परिजन सार्थक का दाखिला कराएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार 
