- केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लालकुआं। लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं से साप्ताहिक 15016 लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए कहा इस ट्रेन के संचालन से मिनी पंजाब के रूप से पहचाने जाने वाला उधमसिंह नगर सीधा पंजाब से जुड़ जाएगा, तथा यहां के लोगों को अब आसानी से स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन सुलभ हो सकेंगे । इस दौरान भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य जोर शोर से चल रहा है, उन्होंने टनकपुर-देहरादून तथा अमृतसर- लालकुआं एक्सप्रेस के संचालक को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताते हुए कहा कि इनके सहयोग से राज्य में रेल सेवाओं को गति मिली है, तथा राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के भी द्वार खुले हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली-काठगोदाम के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन होगा जबकि अयोध्या देहरादून होते हुए दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के भी प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को एक नई ट्रेन मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री का भी आभार जताया।
इससे पूर्व भट्ट को भाजपा हाई कमान द्वारा नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के लिए दोबारा से टिकट मिलने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया, तथा लालकुआं वीआईपी गेट से लेकर रेलवे स्टेशन तक शक्ति प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। कार्यक्रम में रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल. मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर सुबोध थपलियाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल, स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह, हेमंत नरूला, मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा, जगदीश पन्त, रोहित दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, लक्ष्मण खाती, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा नारायण सिंह बिष्ट समेत सैकड़ो भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार 
