हल्द्वानी -(बधाई) शहर के मुकुल चौहान भारतीय नौसेना में बने लेफ्टिनेंट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के होनहार मुकुल चौहान भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पासिंग आउट परेड केरल में संपन्न हुई,। जिसमें मुकुल के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और यह पल उन्होंने अपनी आंखों से देखा और परिवार के सभी सदस्य मुकुल की काबिलियत और सफलता पर काफी खुश हैं।

मुकुल चौहान के पिता सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप चौहान एक कारोबारी हैं। माता उमा चौहान ग्रहणी हैं। मुकुल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
Ad

मुकुल की प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल हल्द्वानी के लालडांठ में संपन्न हुई, जिसके बाद मुकुल ने सैनिक स्कूल में 12th तक की पढ़ाई की सैनिक स्कूल से ही मुकुल ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता पाई और 4 साल की कड़ी मेहनत के बाद मुकुल ने अब यह मुकाम हासिल किया है।

मुकुल की इस सफलता में उनकी माता उमा चौहान काफी खुश है। साथ ही पिता प्रताप चौहान भी बेटे की सफलता से काफी खुश है। जहां उमा चौहान को उनके पारिवारिक मित्र और उनके रिश्तेदारों के बधाई संदेश मिल रहे हैं, तो प्रताप चौहान को भी लगातार उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के लगातार फोन और मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम


इतना ही नहीं मुकुल के परिवार के सभी सदस्यों को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं क्योंकि मुकुल चौहान ने इस मुकाम को हासिल करने में कड़ी मेहनत की और लगन से सब लेफ्टिनेंट के पद पर सफलता पा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी

मुकुल की शिक्षा के लिए उनके माता-पिता ने बचपन से ही कड़ी मेहनत के साथ उन्हें अपने खेल और पढ़ाई पर ही फोकस करने के लिए हर एक कदम उठाया और मुकुल ने कड़ी मेहनत के साथ छोटी क्लास से ही लगातार सफलता के अलग-अलग आयाम को छूकर अब उन्होंने अपने और अपने परिवार के साथ ही हल्द्वानी शहर का भी मान बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें