हल्द्वानी: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं युवा जिलाध्यक्ष और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल के नेतृत्व में आज आर टी ओ सुनील शर्मा और आर टी ओ परिवर्तन गुरूदेव सिंह का घेराव कर ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खड़े किए जाने पर चालान करने और छोटे वाहनों में लदे माल को जफत करने पर कड़ा रोष जताया, व्यापारियों का कहना था कि जब ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खड़े करने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है तो ट्रांसपोर्ट नगर क्यों बनाया गया, साथ ही छोटे वाहनों में लदे सामान को जफ़्त करने,वाहन की चाबी छीनने ,वाहन सीज करने,और लदे मालवाहन को आर टी ओ ऑफिस खदेड़ने पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई, व्यापारियों द्वारा कहा गया कि वाहन चालक द्वारा सामान मालिक से फोन करने को बोलने पर आर टी ओ अधिकारी द्वारा फोन छीनने जैसी घटना का कड़ा विरोध किया।
और आगे से उक्त तरह की कार्यवाही होने पर कड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।साथ ही व्यापारियों द्वारा कहा गया कि गरीब व्यक्ति का शोषण आर टी ओ अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है जबकि बड़े स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती, आगे से इस तरह की कार्यवाही का ट्रांसपोर्ट व्यापारी कड़ा विरोध करते है, प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री खीमानंद शर्मा, संरक्षक इंद्र भुटियानी,चंद्र शेखर पांडे, मंसूर खान, दिनेश बेलवाल, राजेश पूरी, कैनेडी सचदेवा सहित व्यापारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू 
