हल्द्वानी- पहाड़ वासियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे ने कई ट्रेनों का विस्तारीकरण किया है मैदानी राज्यों में जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेन के संचालन से काफी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु चलाई जा रही निम्नलिखित विशेष गाड़ियों की संचलन अवधि में विस्तार एव गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेषन/षार्ट ओरिजिनेषन निम्नवत रहेगा
अवधि विस्तार-
09075 मुम्बई सेण्ट्रल-लालकुआं विशेष गाड़ी का संचालन 03, 10, 17 अगस्त तथा 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 2022 को 06 अतिरिक्त फेरों के लिये किया जायेगा ।
09076 लालकुआं-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी का संचलन 04, 11, 18 अगस्त तथा 15, 22 एवं 29 सितम्बर,2022 तक 06 अतिरिक्त फेरों के लिये किया जायेगा ।
शार्ट टर्मिनेषन- 09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 03, 10, 17 अगस्त तथा 14, 21 एवं 28 सितम्बर, 2022 को काठगोदाम के स्थान पर लालकुआँ में शार्ट टर्मिनेट होगी।
09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी काठगोदाम के स्थान पर लालकुआँ से 04, 11, 18 अगस्त तथा 15, 22 एवं 29 सितम्बर,2022 को चलायी जायेगी।
अब नियमित रूप से चलेगी काठगोदाम -देहरादून एक्सप्रेस
हल्द्वानी- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कोरोना काल के बाद पुनः 14120/14119 देहरादून- काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन करने का निर्णय लिया है रेलवे ने इसके आवृत्ति में वृद्धि करते हुये सप्ताह में पाँच दिन के स्थान पर प्रतिदिन निम्नवत सिम चलाने का फैसला लिया है जिसके तहत अब 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 08 अगस्त, 2022 से तथा 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 09 अगस्त, 2022 से प्रतिदिन चलाई जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
हल्द्वानी में पेयजल की बर्बादी पर प्रशासन सख्त, 8 टुल्लू पंप जब्त
देहरादून :(बड़ी खबर) 90 पदों पर आई सरकारी भर्ती
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सीएम धामी का बड़ा संदेश, जानिए क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण
उत्तराखंड : यहाँ 11 वी की छात्रा डूबी, गॉव में मातम
देहरादून : प्रधान बोले, 10 लाख तक के काम पंचायतों को मिलें
उत्तराखंड : नौतपा आज से शुरू पर प्रदेश में राहत के आसार
रामनगर के कार्तिक का अमेरिका में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर 

