हल्द्वानी- कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब हो चुकी है. ऐसे में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं कोरोना की वजह से बीते चार महीनों से स्कूल भी बंद हैं इसके कारण प्राइवेट स्कूलों की बसें खड़ी हैं. स्कूल स्वामियों को इन बसों का रोड टैक्स जमा करना पड़ रहा है. इसको लेकर स्कूल स्वामियों ने अब अपनों बसों के कागजात परिवहन निगम कार्यालय को सरेंडर करना शुरू कर दिया है. स्कूल स्वामियों ने सरकार से वाहनों के टैक्स को माफ करने की मांग की है।
उत्तराखंड- कोरोना को रोकने के बने 328 कंटेनमेंट जोन, इन इलाकों से रहे दूर
स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से स्कूलों की फीस को समाप्त करने का काम किया है, उसी प्रकार स्कूलों में संचालित होने वाली बसों का भी टैक्स माफ किया जाए. उनका कहना है कि चार महीनों से वह रोड पर खड़ी बसों का टैक्स जमा कर रहे हैं. वहीं, आगे भी स्कूल खुलने की उम्मीद नहीं है, जिसके कारण उन्हें अब मजबूरन अपने वाहनों को सरेंडर करना पड़ रहा है जिससे टैक्स से बचा जा सके।
पिथौरागढ़- आपदा में मां के लापता होने के 4 दिन बाद किसी तरह गांव पहुची बेटी, हालत देख फफक पड़ी
संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद टैक्सी चालकों का छह महीने का टैक्स माफ किया जा चुका है. जबकि बड़े कमर्शियल वाहनों का छह महीने का टैक्स पैनल्टी को भी माफ किया जा चुका है. स्कूल प्रबंधकों ने टैक्स माफ करने की मांग उठाई है. इसको लेकर उन्होंने परिवहन आयुक्त को उनकी मांगें भेजी हैं. उन्होंने बताया कि 90 स्कूल बसें सरेंडर हो चुकी हैं. कई अन्य वाहन भी सरेंडर हो रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
