लालकुआं- लालकुआं से रुद्रपुर जा रही स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की टकराकर दर्दनाक मौत हो गई सुबह तड़के हुई इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
लोको पायलट विपिन कुमार के अनुसार घटना करीब 4:20 पर उस समय हुई जब वह लालकुआं से डाउन टीएमटी ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहा था जैसे ही वह खंबा नंबर 62/1/2 के पास पहुंचा तभी रेल पटरियों पर 4 हाथियों का झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की तरफ से खेतों से निकलकर वापस जंगल की ओर जा रहा था लोको पायलट ने रेल पटरी पर हाथी के झंडू को आता देख 30-35 पर चल रही मालगाड़ी को अचानक 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर कर दिया लेकिन तब तक एक हाथी उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग एवं रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। उत्तराखंड में बीते 3 दिनों में हाथी के मरने की यह तीसरी घटना है बीते रोज ऋषिकेश में आपसी संघर्ष में दो हाथियों ने दम तोड़ दिया और आज अचानक लालकुआं क्षेत्र में हुई इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में दुख व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 

