हल्द्वानी- रामपुर रोड टांडा जंगल एस मोड़ के पास मंगलवार देर रात ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बागेश्वर निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार है।
बताया जा रहा है कि बागेश्वर का रहने वाला एक परिवार स्विफ्ट कार से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। टांडा जंगल एस मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी कार में महिला सहित सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपनी निजी कार से एसटीएच भेजा घायलों में बागेश्वर जिले के मोहल्ला गैरकाफली निवासी भूपेंद्र सिंह असवाल बहादुर सिंह और उनकी पत्नी पार्वती और कार चालक दिल्ली के विश्वास पार्क राजापुरी द्वारिका निवासी राजेश मित्तल शामिल हैं। अस्पताल में राजेश और भूपेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

