लालकुआं(हल्द्वानी)- मां के साथ जंगल से लकड़ी लेकर आ रही मासूम बच्ची के पैरों को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गए । हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने बच्ची को एसटीएच पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ानाला श्रमिक बस्ती निवासी सुभाष राय की छह वर्षीय मासूम ममता राय अपनी मां व आसपास की महिलाओं के साथ जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही थी। इस बीच हाईवे पार करते समय सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप किच्छा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बच्ची के दोनों पैर बुरी तरह फ्रेक्चर हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लालकुआं विधायक कार्यालय के कर्मचारी ललित बसनायत, चंद्र सिंह बिष्ट व नागेंद्र सिंह ठकुन्ना ने 108 सेवा को फोन किया। लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मासूम को अपनी कार से पहले पीएचसी लालकुआं उसके बाद उसे एसटीएच हल्द्वानी ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया मासूम के एक पैर हड्डी चूर-चूर हो गई है।
जिसे काटना पड़ सकता है। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित भीड़ ने ओवरलोड वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की पुलिस प्रशासन से जोरदार मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों की तीखी नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
