Haldwani News- पिछले सप्ताह से लगातार आत्महत्या और हत्याओं से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिले से आत्महत्याओं की खबरें आयी है। अब हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज से पढ़ाई कर रही और बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन छात्रा ने दम तोड़ दिया। काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागेश्वर निवासी है हेमा
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट निवासी 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू पुत्री कृपाल सिंह हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के यहा रहती थी। हेमा एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा थी। इसके अलावा वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। हेमा ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे।

10 सितंबर को हारी थी मैच
बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और वह मैच हार गई। इसके बाद हेमा घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। रविवार रात ढाई बजे करीब उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर एसआइ लता खत्री ने अस्पताल पहुंच पंचनामा भरा।
नेशनल में जीता था रजत
एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। हेमा एक होनहार खिलाड़ी थी। उसने द्वितीय यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। बालिका वर्ग के 57 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की शिवानी ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में पराजित किया। होनहार खिलाड़ी का अचानक आत्महत्या करना किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
