हल्द्वानी- जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि जनपद नैनीताल को शासन द्वारा रेड जोन में घोषित कर दिया है। शासन द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुये जिलाधिकारी ने बताया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार तथा चिकित्सा परिवार कल्याण विभाग राज्य सरकार के द्वारा रेड जोन के लिए निर्धारित दिशा निर्देश जनपद नैनीताल मे 1 जून सोमवार से प्रभावी होगें। उन्होने बताया कि व्यवसायिक एवं वाणिज्ययिक गतिविधियों का संचालन प्रातः 7 बजे से सांय 4 बजे तक ही हो सकेगा, आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त जनपद के समस्त कार्यालय प्रात 10 बजे से सायं 4 बजे तक ही खुलेंगे प्रथम व द्वितीय श्रेणी के शतप्रततिशत अधिकारी कार्यालय मे मौजूद रहेंगें तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों 33 प्रतिशत उपस्थित शासकीय कार्यो के सम्पादन हेतु रहेगी, कार्यालय में सामाजिक दूरी तथा साफ-सफाई सम्बन्धित निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। रेलवे स्टेशन तथा हवाई अडडे से यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन प्र्रतिबंधित रहेगा। जनपद से बाहर जाने या अन्दर आने के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड बैब पोर्टल पर पंजीकरण करना तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत वैध पास का होना अनिवार्य होगा।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया है कि मुख्य सचिव स्तर से जारी पत्र के अनुसार जनपद नैनीताल को रेड जोन में निर्धारित किया है। जोन का निर्धारण 31 मई की देापहर 2 बजे तक जनपदों से प्राप्त आंकणों के आधार पर किया गया है । उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड के अन्य 11 जनपद आॅरेज श्रेणी में वर्गीक्रृत किये गये हैै।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
