हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल ने धान क्रय केन्द्र कुंवरपुर गौलापार व लाखनमण्डी चोरगलिया का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानोें का किसी प्रकार से अहित बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों में दो दिन में सुचारू इंटरनेट व्यवस्था के साथ ही क्रय केन्द्रो पर आने वाले काश्तकारों हेतु शुद्व पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिये।
जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों से इस वर्ष कुंवरपुर गौलापार में एक नयां धान क्रय केन्द्र खोला गया। जिसके लिए क्षेत्र के काश्तकारों ने जिलाधिकारी का मौके पर आभार व्यक्त किया। धान क्रय केन्द्रों पर काश्तकारों की लम्बी लाइन को देखते हुये जिलाधिकारी ने कुंवरपुर व लाखनमण्डी मे अतिरिक्त एक-एक और तौलकांटा स्थापित करने की स्वीकृति मौके पर दी साथ ही केन्द्र सचिव को प्रधान व जनप्रतिनिधियो ंसे वार्ता कर श्रमिक बढाने के निर्देश दिये ताकि किसानो का समय बचेगा तथा अधिक से अधिक काश्तकार धान बिक्री कर सकेंगे व धान क्रय मे इजाफा होगा।
उत्तराखंड- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, शुरू करें हर्बल अगरबत्ती का कारोबार
उन्होने कहा कि धान क्रय केन्द्रों मे काश्तकारो का पंजीयन व जारी टोकन पर केन्द्र सचिव के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किये जांए। उन्होने निर्देश दिये कि नमी का आंकलन करते हुये काॅमन धान 1868 रूपये प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए धान का मूल्य 1888 रूपये प्रति कुन्टल समर्थन मूल्य मानकों के आधार पर लिया जाए। काश्तकारों द्वारा पतला धान क्रय केन्द्रों द्वारा नही खरीदने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव व सचिव क्रय केन्द्र को काश्तकार का धान मण्डी लैब से मेजरमेंट कराकर लिखित रूप मे काश्तकार को देने के निर्देश दिये ताकि काश्तकार संतुष्ट हो सके।
कालाढूंगी- बाइक से जा रहा था युवक कि तभी बाइक से टकराया तेंदुआ, मच गई चीख-पुकार
जिलाधिकारी बंसल ने क्रय केन्द्रो पर किसानों का हालचाल पूछा व किसानो की परेशानियों से अवगत हुये। काश्तकारों द्वारा लाखनमण्डी केन्द्र केे ऊपर टीनसैड बनाने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने एआर कोआपरेटिव को शीघ्र आंगणन प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होेने धान क्रय केन्द्र प्रभारियोें को कडे निर्देश दिये कि यदि क्रय केन्द्रो में कोई भी शिकायत मिली तो सम्बन्धितों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे धान क्रय केन्द्रों का नियमित औचक निरीक्षण करें।
उत्तराखंड- तेज रफ्तार डंपर ने सो रहे चार लोगों को कुचला, 2 की मौत, ऐसे हुआ हादसा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 में होमस्टे स्वामी नदारद
हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी
नैनीताल:(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश पर 3421 राजस्व प्रकरण निस्तारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मीडिया 11 ने की शानदार वापसी, सीरीज 2-2 से बराबर
उत्तराखंड: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान
उत्तराखंड: जंगलों में बढ़ती आग पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
उत्तराखंड: हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को सीएम धामी ने दिए 10 लाख रुपये
उत्तराखंड: रामायण काल से जुड़े सीतावनी में पहली बार हुई जानकी कथा
देहरादून:(बड़ी खबर) आयुष विभाग में एटेचमेंट खत्म, कई अस्पतालों में संकट
देहरादून :(बड़ी खबर) 11 CO के हुवे तबादले 
