हल्द्वानी बेस अस्पताल की बीमार लिफ्टों का इलाज होगा, तुरन्त..
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी की दोनों खराब लिफ्टों को तत्काल चालू कराने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को दिए हैं। किडनी रोगियों की आवाजाही के लिए लगाई गई इन लिफ्टों के बंद होने से डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि लिफ्ट संचालित करने वाली कंपनी को शुक्रवार को रिपेयरिंग का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। कंपनी वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य भी संभालेगी। रिपेयरिंग व मेंटेनेंस का खर्च अस्पताल प्रबंधन समिति के बजट से वहन किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
