पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं उपभोक्ता, डीएम ललित मोहन रयाल….
हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शनिवार को हुई इस बैठक में मुख्यतः RDSS योजना के अन्तर्गत कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में चर्चा की गयी। बैठक के दौरान कुछ कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी समय-समय पर गतिमान कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करें।
बैठक में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए जाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया गया कि हल्द्वानी (नगर) खण्ड में 49.5%, हल्द्वानी (ग्रामीण) खण्ड में 35.8%, रामनगर खण्ड में 55.67% एवं नैनीताल खण्ड में 38.4% स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित शिकायतों का लगातार निस्तारण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर लगाने हेतु उपभोक्ता अपने पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं एवं उपभोक्ता के पूर्णतः संतुष्ट होने के बाद ही चैक मीटर उतारा जाये।
सी०एम० हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अविलम्ब 30 दिन के ऊपर की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही विद्युत चोरी वाले क्षेत्रों में विभागीय प्रवर्तन दल द्वारा चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि विद्युत हानि को कम किया जा सके।
बैठक में अधीक्षण अभियन्ता ई० रवि कुमार राजौरा, अधिशासी अभियन्ता नैनीताल ई० एस०के० सहगल, अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण) ई० एस०के० गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता (नगर) हल्द्वानी ई० प्रदीप कुमार एवं अधिशासी अभियन्ता रामनगर ई० गोविंद सिंह कार्की उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
