देहरादून/हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति से प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ‘जीतू’ द्वारा की गई हैं।
प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने पांच प्रमुख संगठनात्मक जिलों—देहरादून ग्रामीण, कोटद्वार, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और हरिद्वार—का प्रभार स्वयं अपने पास रखा है।
घोषित सूची के अनुसार अभिषेक डबराल को उत्तरकाशी, टिहरी, रुड़की, देहरादून महानगर और ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विनोद भट्ट को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और चमोली का जिला प्रभारी बनाया गया है। संजय रावत को रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर और रानीखेत का दायित्व दिया गया है।
प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने कहा कि सभी जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिला संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा और सांस्कृतिक गतिविधियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
जिला प्रभारियों की घोषणा के बाद प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
