हल्द्वानी- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की । कोविड-19 और कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए आइसोलेशन बेड वेंटिलेटर और पीपीई किट सहित अन्य उपकरणों के बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरी जानकारी ली। इसके अलावा मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी मौजूद रहे। लगातार बढ़ रही कोरोनावायरस कोविड-19 के मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संस्थागत क्वॉरेंटाइन और रेंडम सैम्पलिंग जोर दिया।
CORONA UPDATE- नैनीताल जिले में 2 दिन में 89 नए कोरोना पॉजिटिव, टेंशन में लोग


इस दौरान सीएम ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि टेस्टिंग, सेनेटाइजेशन तथा क्वारेंटाइन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संकट काल में ग्राम प्रधानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन को उनकी हर संभव मदद के लिए कहा गया। ताकि बाहर से आने वाले हमारे भाई-बहनों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। कोई भी भूखा न सोए इसके लिए हम प्रयासरत हैं।
CORONA UPDATE- कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पहाड़ के इस इलाके को किया गया सील
इससे पहले सीएम त्रिवेन्द्र को 10.15 बजे गौलापार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचना था लेकिन वह तय समय से 15 मिनट पहले ही पहुंच गए। सीएम ने प्रवासियों को ठहराने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कुछ प्रवासियों से बात कर उनका हालचाल भी जाना। सीएम को स्टेडियम से सीधे सर्किट हाउस के लिए निकलना था लेकिन अचानक वह स्टेडियम की व्यवस्था का जायजा लेने लगे। हालांकि अधिकारियों ने पहले ही पूरी व्यवस्था चाक चौबंद रखी थी।
उत्तराखंड- (खुशखबरी) अब दिल्ली से प्रवासियों की घर वापसी का दौर शुरू, ऐसे लाये जाएंगे प्रवासी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
