पौड़ी– उत्तराखंड में कोरोनावायरस (CORONAVIRUS) अब पहाड़ के दूरदराज वाले इलाकों में भी दस्तक दे रहा है लिहाजा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को संक्रमित क्षेत्र को सील करना पड़ रहा है और पूरी तरह से आवाजाही भी प्रतिबंधित होने लगी है ताकि कोरोनावायरस संक्रमण पहाड़ वासियों के घर तक ना पहुंचे ऐसा ही एक मामला जिला पौड़ी गढ़वाल में सामने आया है।
उत्तराखंड- (खुशखबरी) अब दिल्ली से प्रवासियों की घर वापसी का दौर शुरू, ऐसे लाये जाएंगे प्रवासी
पौड़ी में कोरोना संक्रमित प्रवासी के मिलने के बाद केन्द्रीय विद्यालय से सटे इलाके और एजेंसी चौक एरिया को जिला प्रशासन ने पूरी तरह सील कर दिया है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आवाजाही अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दी गई है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र से आये 21 लोगों में मिले 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति को बेस अस्पताल श्रीनगर में तो उसके साथ रूम शेयर करने वाले 8 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि साथ के 12 अन्य लोगों को संस्थागत क्वारंटीन (QUARANTINE) किया गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है तो पौड़ी जनपद में अब कोरोना संक्रमण के 7 मामले हो गए हैं। जिलाप्रशासन ने सभी लोगों से धैर्य बनाय रखने और घरों में ही रहने की अपील की है,जिलाप्रशासन ने साफ किया है कोई भी व्यक्ति अनावश्यक ही घर से बाजार का रुख ना करें। कोई भी व्यक्ति बिना काम के ही बाजारों में घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
देहरादून- कोरोना के बढ़ते मामले देखकर घबराए नहीं, सरकार की यह है तैयारी : मुख्य सचिव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर 
