Haldwani News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आए रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊँ क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय है। यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी भी अपने उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करें ताकि इनके लिए शीघ्र धन आवंटित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी ब्लॉक/न्याय पंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं से रूबरू हों और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मनोयोग के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, भुवन जोशी, नवीन पंत, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी आदि उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

