हल्द्वानी-(गजब हाल) गैस की कालाबाजारी, ऐसे चल रहा है हल्द्वानी में खेल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– आज दिनाक 14.06.2023 को घरेलू गैस के अवैध भण्डारन ओर काला बाज़ारी को रोकने के उद्देश्य से नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ओर पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से वनभूलपुर क्षेत्र में गैस वितरण वाहनों को जांच हेतु रोका गया तथा पाया गया कि चौधरी गैस सर्विस हल्द्वानी के वाहनों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी कर गैस वितरण नही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास

मौके पर ही 02 अज्ञात स्कूटी चालको को 05 घरेलू गैस सिलिंडर के साथ रोके जाने पर वे सिलिंडर छोड़ कर बिना नाम पता बताये भाग खड़े हुए । मौके पर वनभूलपुरा पुलिस को बुला कर 1 स्कूटी सीज़ करवाई गई । प्रबंधक चौधरी गैस हल्द्वानी को मोके पर बुला कर वाहनों द्वारा होम डिलीवरी न किये जाने पर कठोर चेतावनी दी गई तथा पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी को संबंधित का स्पस्टीकरण प्राप्त किये जाने का निर्देश दिया गया । मौके से प्राप्त सिलिंडर सीज किये गए और स्कूटी पुलिस वनभूलपुरा को सुपुर्द की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  Mostbet Turkey: Fast Mobile Casino Sessions for Quick Wins

जांच दल में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल
मनीष उप्रेती पूर्ति लिपिक शामिल रहे।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें