- यहां अपने जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, तीन अन्य घायल।
उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर ब्रेक नहीं लग रहा है। आए दिन सड़क हादसों की खबर सुनने को मिल रही है। सड़क हादसों के इस सिलसिले में अब खबर खिर्सू–श्रीनगर मोटर मार्ग पर भैंसकोट से सामने आई है। यहां एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 4 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से 108 सेवा के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीकोट भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल हादसे की सूचना कोतवाली श्रीनगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल को मिली। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात को भैंसकोट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद वाहन चालक कौशल चमोली (36) पुत्र मोहन चमोली निवासी ग्राम बलोड़ी श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अंकित (33) पुत्र जयकृत, शिशांक बहुगुणा ( 31 ) पुत्र हीरा बल्लभ बहुगुणा, सुशील सिंह (38) पुत्र गजपाल सिंह तीनों निवासी बलोड़ी श्रीनगर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बेस असपताल श्रीनगर भर्ती किया गया है। साथ ही उनका कहना है कि अभी दुर्घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतक कौशल चमोली की जन्मदिन की पार्टी थी। खिर्सू की ओर से वह पार्टी कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज
उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम! मुख्य सचिव ने शीत भंडारण बढ़ाने पर दिया जोर
पक्के घर का सपना हुआ पूरा, उत्तराखंड में 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को मिला PM आवास 
