Haldwani News- उत्तराखंड परिवहन विभाग में ठेके से हो रही ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती के खिलाफ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। हल्द्वानी में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमल पपने का कहना है कि 2013 में कर्मचारी यूनियन हाई कोर्ट से ठेकेदारी में भारतीय न करवाने के लिए केस भी जीता है। बावजूद इसके राज्य सरकार 700 से अधिक ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर ठेकेदार के माध्यम से भर्ती करा रहा है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पहले से 3500 से अधिक कर्मचारी विशेष श्रेणी और संविदा में परिवहन निगम में कार्यरत हैं। पहले उनको स्थाई नौकरी दी जाए उसके बाद ही अगर कोई भर्ती निकालनी है तो भर्ती निकाली जाए, यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो आने वाले 31 अगस्त को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक बहिष्कार किया जाएगा और एक और 2 सितंबर को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
