हल्द्वानी:सैलानियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, सात घायलहल्द्वानी-नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार नैनीताल रोड खेर आमपड़ाव के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में नौ साल की बालिका की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, झनकट खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी मो. परवेज अपनी कार से परिवार से नैनीताल घूमने गए थे। सोमवार को वे लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कार में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। दोपहर करीब दो बजे आम पड़ाव मटियाली बैंड के समीप संकरी पुलिया पर अनियंत्रित हुई कार खाई में जा गिरी। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं।
बीच स्थानीय युवाओं, यात्रियों और चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, पुलिस कर्मी दिनेश कार्की ने घायलो को किसी तरह खाई से निकालकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शाम 3.20 बजे आठ घायलों को गंभीर हालत में लाया गया जिसमें आयशा (9) पुत्री मो. परवेज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि आमिर (22), नसरीन (45), रूकसा (30), रायशा (8) मोहियुद्दीन (47), मंतशा (17) और मो. परवेज (35) को भर्ती कर लिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी पर था शक…पिता ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, लाड़ली की हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी लाश
उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया
हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश 



