- यूओयू की 36 वीं कार्यपरिषद की बैठक सम्पन्न
Haldwani News- उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 36 वीं कार्यपरिषद की बैठक गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक कुलपति प्रो0 ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक कार्यपरिषद में 35वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई तथा हाल ही में सम्पन्न विद्या परिषद, वित्त समिति तथा परीक्षा समिति की बैठकों के कार्यवृत्तों पर अनुमदोन प्रदान किया गया। इसके अलावा 11 जनवरी 2023 को आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्य के 3 विभूतियों को मानद उपाधि प्रदान करने पर कार्य परिषद ने अपनी सहमति प्रदान की है। विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह पर अलग-अलग क्षेत्रों में अपने विशेष योगदान के लिए राज्य के तीन विभूतियों में कल्याण सिंह रावत (मैती आंदोलन के जनक) को पर्यावरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए, नंदलाल भारती (जौनसार) को कला और संस्कृति तथा बंसती देवी को लोक गायन और कला संस्कृति के क्षेत्र में विषेश योगादन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्याल में नियोजित 01 सिस्टम मैनेजर, 04 सहायक निदेशक आई टी, 03 शोध अधिकारी की एक वर्ष की परिवीक्षावधि पूर्ण होने पर इनकी परिवीक्षावधि समाप्त कर दी गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
