हल्द्वानी। प्यार अंधा होता है वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए विधवा की मोहब्बत में दीवाना युवक देर रात 80 किलोमीटर दूर स्थित उसके बिलासपुर उत्तर प्रदेश स्थित घर पहुंच गया। दीवार फांदकर मकान में घुसने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने चोर समझ दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। अब उनकी शादी होगी। बिलासपुर के एक गांव में विधवा दो बच्चों के साथ रहती है। उसकी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी युवक से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
इसी बीच गत देर रात युवक विधवा से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जैसे ही विधवा के मकान की दीवार फांदने का प्रयास किया, आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने चोर समझ कर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने धुनाई लगाई और एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया और कोतवाली ले आई। बाद में विधवा भी कोतवाली पहुंच गई। युवक को अपना प्रेमी बताते हुए विवाह करने की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और दोनों का विवाह करने की सहमति बनी। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, और वह शादी करने को भी राजी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 

