हल्द्वानी : उत्तराखंड प्रदेश में दीपावली का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा इसको लेकर अलग-अलग मत और अलग-अलग गणनाएं दी जा रही है जिससे जनमानस में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड का मानना है कि हम देवभूमि में सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार को एक ही दिन मनायें इस संदर्भ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता की पहल पर हल्द्वानी क्षेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषाचार्यों को एक मंच में आमंत्रित किया जो दीपावली के संदर्भ में ज्योतिष एवं अन्य गणनाओं के अनुसार एक मत बनाकर दीपावली को किस दिन मनाया जाए इस पर विचार करेंगे ताकि सभी लोग एक ही दिन दीपावली का पर्व मना सकें। इस पुनीत कार्य में डा. जगदीश चन्द्र भट्ट, डॉ नवीन जोशी, श्री गोपाल दत्त भट्ट (व्यास जी), श्री दीपक जोशी (रामदत्त जोशी पंचांग निर्माता), श्रीमती मंजू जोशी, श्री गोपाल दत्त त्रिपाठी, डॉ नवीन बेलवाल , डॉ राजेश जोशी, श्री मनोज उपाध्यक्ष जी को आमंत्रित कर एक मंच में बिठाया।
सभी विद्वानों ने एक मत होकर कहा कि इस वर्ष दीपावली १ नवंबर को ही मनाई जाएगी। सभी सम्मानित ज्योतिषाचार्यो ने एक मत होकर पहली नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे ने सभी सम्मानित ज्योतिषाचार्यो का आभार व्यक्त किया।
- उत्तराखंड में कब मनाई जाएगी दीपावली सुनिए ज्योतिषाचार्यों की जुबानी
उत्तराखंड में इस बार दीपावली कब मनाई जाएगी सोशल मीडिया में लगातार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के चल रहे असमंजस पर आज हल्द्वानी में ज्योतिषआचार्यों द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए स्पष्ट किया गया कि उत्तराखंड में दीपावली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रदोष काल में अमावस्या को लेकर पंचांगों में स्पष्ट हो चुका है कि 1 नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। इसके अलावा ज्योतिषाचार्यों ने यह भी बताया कि देश भर के 250 पंचांगों में से 180 पंचांगों का बहुमत 1 नवंबर ही दीपावली मनाने के पक्ष में है इसलिए उत्तराखंड में भी 1 नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी वहीं व्यापार मंडल ने भी 1 नवंबर को दीपावली मनाए जाने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

