हल्द्वानी– हल्द्वानी में भारी बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया जगह-जगह नहर ओवरफ्लो हो रही हैं । नगर निगम की कई टीमें शहर में लगी हैं । भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है । हल्द्वानी में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। शाम के समय से मूलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रकसिया नाले से लेकर कलसिया नाला अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति धीरे-धीरे बनने लगी है,
प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है, ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है, कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास की तरफ भी पानी नहर से होते हुए आ गया है, फिलहाल प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह बेवजह बारिश में अपने घरों से बाहर ना निकले, क्योंकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र 
