कालाढूंगी में एक युवक का शव मिलने का बाद सनसनी फैल गई। गुरुवार को युवक ने वीडियो काल करके आत्महत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा। वहीं बार-बार उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। युवक रूद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार शाम उसकी स्कूटी बुबू मंदिर के पास मिली। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आज उसका शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले नलनी गांव निवासी चंदन अधिकारी पुत्र स्व. दीवान सिंह घर लौटते वक्त संदिग्ध हालत में रास्ते से गुम हो गया। उनकी स्कूटी नैनीताल रोड में ब्रह्मबुबू मंदिर जाने वाले रास्ते पर मिली। परिजनों के अनुसार चंदन ने गुुरुवार दोपहर घर वालों को वीडियो कॉल कर सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद जब परिजनों ने उसे समझाने के लिए उसे फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की।
अनहोनी की आशंका से परिजन उसे ढूंढने के लिए दिन भर पुलिस व गांव के लोग जंगल में खाक छानते रहे, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। एसआई रमेश पंत ने बताया कि युवक के सुसाइड करने की धमकी देने व लापता होने की मौखिक सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस व परिजन युवक की खोजबीन में जुटे हैं। आज उसका शव जंगल में बरामद हुआ। चंदन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
