- हल्द्वानी : दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई, एनएसए और यूएपीए के तहत करेंगे कार्रवाई, पांच हजार के खिलाफ केस दर्ज
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद उपद्रवियों समेत पांच हजार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इलाके से पांच शव बरामद किए हैं। चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ली गई है। अर्धसैनिक बल हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उपद्रवियों की पहचान भी शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों व पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने हिंसा को सुनियोजित साजिश करार दिया। धामी ने ने कहा, देवभूमि की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। ऐसे हालात पहले कभी नहीं हुए। सरकारी या निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से इस बीच, घटनास्थल व नजदीकी इलाके से शुक्रवार को मिले पांच शवों की शिनाख्त हो गई है। इनमें फईम (26), शहनवाज (22), अनस (19) व जाहिद व प्रकाश कुमार (24) शामिल हैं। इस बीच, बनभूलपुरा में शुक्रवार को शांति रही। दोपहर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व डीजीपी अभिनव कुमार ने हालात का जायजा लिया। नगर निगम को पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। वहीं, पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां 

