हल्द्वानी। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी-ऊधम सिंह नगर के बीच पढ़ने वाले टांडा जंगल से सामने आया है, यहां एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैकर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी 6 युवक हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वापसी के दौरान टांडा जंगल के पास उनकी कार संख्या UK 06 AF 7305 आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बताया जाता है कि कार की रफ्तार ज्यादा थी, जिसके चलते हादसा हो गया। हादसे में 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल की मौत हो गई, जबकि उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
