लालकुआं। गोरापड़ाव स्थित लालकुआं स्टोन क्रेशर के सामने स्कूल को जा रहे हैं बच्चे को 18 टायरा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टोन क्रेशर के गेट के समक्ष सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गोरापड़ाव स्थित लालकुआं स्टोन क्रेशर के सामने सोमवार की प्रातः स्कूल को जा रहे हाथीखाल निवासी 7 वर्षीय बालक अरविंद को लेकर उसके पिता राधेश्याम कश्यप स्कूल को जा रहे थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहे 18 टायरा ट्रक स्टोन क्रशर के मुख्य द्वार के समीप सड़क पर बने गड्ढे के चक्कर में उक्त बालक ट्रक की चपेट में आ गया, ट्रक के टायर की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्रत्यक्षदर्शी तुरंत उठाकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, आनन फानन में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, हल्द्वानी मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया परंतु लोग नहीं माने, उक्त घटना से नाराज भारी संख्या में हाथीखाल क्षेत्र की महिलाएं भी मौके पर एकत्र हो गई, तथा सड़क बनाने की मांग को लेकर धरने में बैठ गई, महिलाओं का कहना है कि लालकुआं स्टोन क्रेशर से भारी संख्या में वाहनों का लगातार आवागमन उक्त रोड से होता है, जिसके चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, परंतु आज तक उक्त सड़क निर्माण की शुध किसी ने नहीं ली है, जबकि क्षेत्र के ग्रामीण कई बार उक्त सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम अधिकारियों से मिलकर उन्हें यथा स्थिति से अवगत करा चुके है, इसके बावजूद आज तक किसी ने उक्त सड़क की सुध नहीं ली है, जबकि जर्जर हो चुकी उक्त सड़क पर रोजाना स्टोन क्रेशर से रेता बजरी लेकर सैकड़ो ओवरलोड वाहन गुजर कर सड़क की हालत और अधिक खराब कर रहे हैं, समाचार जारी होने तक मौके पर तहसीलदार लालकुआं युगल किशोर पांडे सहित मंडी चौकी पुलिस कर्मी नाराज ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मोटाहल्दू से पुलिस ने इन नेताओं को उठाया
उत्तराखंड: सियाचिन में तैनात कुमाऊं रेजिमेंट के जवान दीपक वीरगति को प्राप्त, शोक की लहर
उत्तराखंड : यहां शुगर पेशेंट बनकर पहुंची एसडीएम, खोल दी डॉ की पोल
उत्तराखंड: तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला
उत्तराखंड : यहां बारात की बुलेरो खाई में गिरी, 11 घायल
देहरादून :(बड़ी खबर) इतने बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
हल्द्वानी :(दुखद) यहां 4 साल की बच्ची की मौत, आक्रोश
उत्तराखंड:(दुखद) यहां दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, घर में कोहराम
हल्द्वानी: 18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन 

