हल्द्वानी – हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया कि इस दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई थी। जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई थी, एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की रंजिश के कारण प्रकाश कुमार की हत्या कराई गई थी, और हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित एक अन्य ने मिलकर हत्या की थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार को गोल बार बुलाया गया जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसे दंगे में मौत दिखाने के लिए यहां लाया गया । तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी फरार है।
वहीं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाइयों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस 42 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसे दर्जनों अवैध असली और गोलियां व कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हल्द्वानी दंगों के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 
