Haldwani News- हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की अशरफ उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी,
जिसके बाद वह फरार हो गया था, मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी, डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा ने शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है।

इसलिए लूट की योजना बनाकर तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे घर में घुस गया, जिसके बाद इसके द्वारा नीचे के कमरे से लेकर दो मंजिल के कमरे में लूट की घटना को अंजाम दिया गया, मृतका ममता बिष्ट हत्यारे को अच्छी तरह से जानती थी, इसलिए उसने उसको घर में आने दिया, इस बात का फायदा उठाकर हत्यारे अशरफ उर्फ भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।





अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
