हल्द्वानी- हल्द्वानी के कालाढूंगी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां चाकुओं से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई है, पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है बताया जा रहा है कि बकसैंट रिजॉर्ट में कार्यरत अधेड़ की हत्या की गई है। प्राप्त समाचार अनुसार पवलगढ़ निवासी गिरीश त्रिपाठी बकसैंट रिजॉर्ट में काम करता था। गिरीश की उम्र 54 वर्ष है। आज रिसोर्ट के कमरे में गिरीश त्रिपाठी की लाश मिली है फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है एसपी सिटी हरवंश सिंह का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।
वहीं मृतक गिरीश चंद्र त्रिपाठी के भाई हेम चंद्र त्रिपाठी ने हत्या का आरोप रिसॉर्ट के मालिक गुप्ता पर लगाया है। आरोप है कि गुप्ता के कहने पर ही रिसॉर्ट के मैनेजर मोहन मसीह ने स्टाफ के साथ मिलकर पहले गिरीश चंद्र त्रिपाठी की चाकूओं से हत्या की और फिर उस पर सीमेंट डाल दिया है। हेम चंद्र त्रिपाठी का आरोप है कि हत्या कहीं और की गई और शव किचन में लाकर डाला गया है। इस घटना के बाद से ही मैनेजर मोहन मसीह फरार है।
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह ने बताया कि सीओ और कालाढूंगी थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गिरीश चंद्र त्रिपाठी इस रिसोर्ट में साल 2012 से काम कर रहा था। गिरीश चंद्र त्रिपाठी के शरीर 35 से अधिक वार किए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

