लालकुआं- स्टोन क्रेशर संचालकों पर भाड़ा कम करने का आरोप लगाते हुए गोरापड़ाव गौला निकासी गेट के खनन व्यवसायियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर रविवार से खनन व्यवसाय बंद कर हड़ताल पर जाने का ऐलान करते हुए स्टोन क्रेशरों की बिक्री भी रोकने का अल्टीमेटम दिया।
स्टोन क्रेशर संचालकों द्वारा पूर्व में खनन व्यवसायियों के साथ हुए समझौते के अंतर्गत 30 रुपए से भाड़ा 26 रुपए करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को गोरापड़ाव गौला निकासी गेट के सैकड़ों खनन व्यवसायियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही लालकुआं स्टोन क्रेशर परिसर में जाकर क्रेशर संचालकों को ज्ञापन देते हुए कहा कि पूर्व में समझौते के तहत क्रेशर स्वामियों ने आश्वासन दिया था कि 30 रुपए से भाड़ा कम नहीं किया जाएगा, परंतु महज 3 महीने के भीतर ही 4 रुपये रेट गिराकर 26 रुपया भाड़ा कर दिया है, जिससे खनन व्यवसायियों में गंभीर असंतोष व्याप्त हो चला है।
उन्होंने कहा कि अभिलंब स्टोन क्रेशर व्यवसायी घटाए गए भाड़े को पूर्ववत करें या फिर अपनी बुकिंग एवं बिक्री दोनों बंद करें। अन्यथा खनन व्यवसाई अपना कारोबार बंद कर जबरदस्त आंदोलन शुरू कर देंगे, अन्यथा गोरापड़ाव गेट के 1138 वाहन स्वामी काम बंद हड़ताल शुरू कर देंगे।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान निशा भट्ट, दरबान सिंह मेहरा, हरीश भट्ट, तारा सिंह बिष्ट, गणेश दत्त भट्ट, नरेश बिष्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट, गंगा सिंह नेगी, भगवान सिंह बिष्ट, शेखर राठोर, गणेश जोशी, मोहन नागिला, लीलाधर भट्ट, पृथ्वीपाल पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में खनन व्यवसाई शामिल थे। खनन व्यवसायियों ने निर्णय लिया कि यदि शनिवार की रात तक क्रेशर संचालकों ने घटाए गए रेट पूर्ववत नहीं किए तो खनन व्यवसाई गौला नदी से खनन का ढुलान कारोबार खत्म कर हड़ताल शुरू कर देंगे। इधर लालकुआं स्टोन क्रेशर के संचालक अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि मार्केट में खनन सामग्री की डिमांड कम होने के चलते इस क्षेत्र के क्रेशर व्यवसायियों ने जहां बिक्री के रेट भी घटाएं हैं, वही खरीद माल में भी रेट कम किए हैं, क्योंकि माल की बिक्री बहुत ही कम हो गई है। उन्होंने कहा कि खनन व्यवसायियों को भी वर्तमान में क्रेशर संचालकों की तरह कम मुनाफे में काम करना चाहिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
