हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक पुल से कूदने का कदम उठाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। वह तेज बहाव वाली नदी में गिरने के बजाय चट्टानों पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
