जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर की लेवड़ा नदी में एक घायल गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुलदार को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का सफल रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गए ।
बता दे कि बाजपुर में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा था, जिसे पकड़ने की लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। वही इसी बीच लेवड़ा नदी में लोगों को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग गुलदार को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। वही सूचना मिलते ही तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट मौके पर पहुंचे और गुलदार की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल गुलदार का सफल रेस्क्यू किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ रेस्क्यू सेंटर ले गई। इस दौरान बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में गुलदार का उपचार किया जाएगा। जिसके बाद गुलदार के सही होने पर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
