- गर्मियों में पानी की बर्बादी पर सख्त जल संस्थान, 21 वॉशिंग सेंटर्स को थमाए गए नोटिस
डीएम के निर्देश के बाद एक्शन में आया जल संस्थान, अवैध कनेक्शन व लीकेज पर भी होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की किल्लत की आशंका को देखते हुए प्रशासन और जल संस्थान ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा हाल ही में आयोजित ग्रीष्मकालीन समीक्षा बैठक में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में जल संस्थान ने सोमवार से पूरे शहर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वॉशिंग सेंटर्स को ड्राई वाशिंग के लिए निर्देशित किया गया है। पेयजल का उपयोग न केवल कार धुलाई में बल्कि सिंचाई कार्यों में भी प्रतिबंधित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित का जल कनेक्शन तुरंत काटने के आदेश हैं।

जल संस्थान की ओर से गठित टीमों ने ऊंचा पुल, काठगोदाम और हल्द्वानी क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। सहायक अभियंता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 21 वॉशिंग सेंटर्स को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध जल कनेक्शन पाए जाने पर उन्हें तुरंत नियमित कराने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, चलकत्तियों (चलते-फिरते उपयोग) के माध्यम से पानी का दुरुपयोग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल संस्थान की इस सख्ती का उद्देश्य है कि आने वाले दिनों में पानी की उपलब्धता बनी रहे और किसी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो। विभाग ने जनता से भी अपील की है कि जल संरक्षण को प्राथमिकता दें और अनावश्यक पानी की बर्बादी से बचें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में कल 21 अगस्त छुट्टी घोषित
उत्तराखंड SIR : वर्ग विशेष की सहानुभूति बटोरने के लिए कांग्रेस ने SIR को बनाया मुद्दा: BJP
उत्तराखंड में SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- वोट काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंड: कुंभ मेले में आपदा आई तो ऐसे होगा रेस्क्यू, सरकार ने तैयार किया खास प्लान
धामी सरकार की योजना से प्रशांत ने शुरू किया होटल कारोबार, अब खुद के पैरों पर खड़े होकर कमा रहे अच्छी आय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नगर निगम ने कबाड़ की दुकानों के लिए किया नया आदेश
चमोली टनल हादसा: पीड़ित परिवारों को मिलेगी कितनी मदद? जानिए पूरा अपडेट
उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ, लगातार हमलों के बाद 10 स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
उत्तराखंड: शव लेकर उफनती नदी में उतरे ग्रामीण, 5 साल बाद भी नहीं बना टूटा पुल
हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार 
