हल्द्वानी में 1 मार्च से 10 मार्च तक सरस आजीविका मेला – 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है। गुरुवार को इस मेले की तैयारियों का जायजा मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने लिया। इस दौरान उन्होंने विकास विभाग के साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मेला परिसर में कुल 251 स्टॉल बनाए गए हैं। जिनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए फन पार्क भी बनाया जा रहा है।
सरस मेले में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी स्टाल आरक्षित किए गए हैं। जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मेले के लिए अभी तक 197 स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है।
इस मेले के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति के भी रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदर्शित किए जाएंगे। जिन्हें विभिन्न स्थानीय लोक कलाकारों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर दस दिनों तक चलने वाले इस सरस मेले में आने के लिए अभी तक देशभर के 13 राज्यों से जुड़े स्वयं सहायता समूह ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है.
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,
एपीडी चन्दा फर्तयाल, बीडीओ तनवीर असगर सहित अन्य उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
