हल्द्वानी – हल्द्वानी में जिला प्रशासन और नगर निगम ने चौराहे चौड़ीकरण किए जाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है आज सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई।
नगर निगम और प्रशासन की टीम के साथ ही भारी फोर्स मौके पर मौजूद रहा, इस दौरान नगर निगम की टीम ने अस्थाई अतिक्रमण को मौके पर ही हटा दिया। साथ ही अतिक्रमण का सामान जप्त भी किया गया है। इसके साथ ही सिंधी चौराहे चौडीकरण के प्रस्ताव के मुताबिक 12 मी दोनों तरफ निशान लगाए गए हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि चौड़ीकरण के प्रस्ताव के मुताबिक कार्य किया जा रहा है।
पहले कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया है और पक्के अतिक्रमण के लिए चीन्हीकरण करते हुए 3 दिन का नोटिस दिया गया है अगर 3 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसे नगर निगम ध्वस्त कर देगा। साथ ही यदि कोई बिल्डिंग चौड़ीकरण की जद में आ रही है तो उसमें भी नोटिस देते हुए समय दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावा चौड़ीकरण अभियान के लिए जिन-जिन चौराहों को चिन्हित किया गया है वहां भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
