एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में जनहित में बड़ी कार्यवाही
एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड, नकली/ जहरीली शराब का जाल हुआ बेनकाब
02 तस्करों से भारी मात्रा में उत्तराखण्ड आबकारी की फर्जी चिट/स्टीकर, सहित नकली/जहरीली शराब व उपकरण बरामद
*मा0 मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार* करने हेतु *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा* जनपद नैनीताल में *मादक पदार्थाे की तस्करी/अवैध नशा को रोकने* हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को तस्करों के विरूद्व *कड़ी कार्यवाही* के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देश के क्रम में *श्री प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी एवं एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा *नकली शराब का धन्धा करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया है।
दिनांक- 20.04.2025 को कोतवाली हल्द्वानी/ एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रामपुर रोड बजवाल ट्रेडर्स के बगल में हल्द्वानी से *02 व्यक्तियों के कब्जे से 40 लीटर नकली शराब , 20 ली0 स्प्रिट सहित अन्य उपकरण व सामग्री के साथ एक स्कूटी भी बरामद* की है। *उक्त दोनों को गिरफ्तार* कर कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0 118/2025 धारा 60(1)(2)/72 आबकारी अधिनियम व 271/336/338/340 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी-
(1)-सचिन जायसवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र अजय प्रकाश निवासी- लाल फाटक बदायू रोड थाना कैन्ट जि0 बरेली
(2) सोनू कश्यप उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व झब्बूलाल निवासी- पुराना शहर सतीपुर थाना बरादरी जिला बरेली उ0प्र0
बरामदगी- 40 लीटर स्प्रिट व कैमिकल निर्मित नकली शराब , 20 ली0 शुद्व स्प्रिट, 10 ली0 पानी, 20 अदद पव्वे भरे हुए, गुलाब मार्का नकली, 01 एल्कोमीटर, 02 पेचकश नोकदार, 02े सूजे नोकदार, उत्तराखण्ड आबकारी के फर्जी ढक्कन, स्टीकर/चिट 01 रोल, 04 चिमटी, 247 ढक्कन मैकडवल मार्का प्लास्टिक, 1746 ढक्कन बाजपुर डिस्टीलरी मार्का मय रिब्स, 02फनल कीप, 01 छलनी, 01 बन्डल प्लास्टिक सुतली, 01 नीली बाल्टी, 01 नीला ड्रम मय ढक्कन, 01 प्लास्टिक मग, 41 खाली पव्वे मैकडवल मार्का, 07 खाली पव्वे गुलाब मार्का, 02 बोतल कलर कैमिकल, 01 भगोना एल्युमीनियम, 01 चाकू एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 वाहन स्कूटी यूपी25सीजेड-2688
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया है।
गिरफ्तारी टीम-
1- श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी
3- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
4- हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव कोतवाली हल्द्वानी
5- कानि0 चन्दन नेगी एसओजी
6- कानि0 सीपी संतोष बिष्ट एसओजी
7- कानि0 राजेश बिष्ट एसओजी
8- कानि0 अरविन्द बिष्ट एसओजी
9- कानि0 युगल किशोर मिश्रा कोतवाली हल्द्वानी
10- कानि0 मौ0 अजहर कोतावली हल्द्वानी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव
उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया
उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित
उत्तराखंड: यहाँ पढ़ाने के बहाने होटल ले गया टीचर, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
हल्द्वानी : रोमांच से भरपूर मुकाबला: पत्रकार 11 ने आख़िरी पलों में प्राधिकरण नैनीताल को दी मात 

