हल्द्वानी : आज लामाचौड़ एवं आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या को लेकर पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी एवं सद्भावना यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष हेमू पडलिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हल्द्वानी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में एकत्र होकर पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया ।
पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में पानी की क़िल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लोग पानी के टेंकरों से पानी ख़रीद कर आपूर्ति कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल हर घर जल” योजना आज तक पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई है जगह जगह रोडें तोड़ दी गई है।

हर तरफ़ गड्ढे बने हुए है जिनसे दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है !! यह भी बताया कि अगर १५ दिनों में यदि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे । इस अवसर पर भानू पड़लिया, संजय बिष्ट,नीरज जोशी , रोहित पड़लिया, मथुरादत्त सती, प्रद्युम्न तिवारी, नीरज हाबिल, वसीम अली आदि लोग उपस्थित रहे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन 
