Oplus_16908288

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संजय और सुनील की जोड़ी तीसरी बार निर्वाचित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन हर्षिता बैंकट हॉल निकट ब्लॉक ऑफिस हल्द्वानी में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैंडा जी उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल जी तथा दर्जा राज्य मंत्री श्री शंकर कोरंगा जी वह मीडिया सलाहकार उत्तराखंड सरकार श्री ध्रुव रौतेला जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद पांडे जी ने की ।

नैनीताल के जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल गिरी गोस्वामी जी की गरिमामय उपस्थिति बनी रही । कार्यक्रम में तल्ली हल्द्वानी के दो बार के पार्षद श्री मनोज जोशी जी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए खंड विकास अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर जोशी जी ने किया । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नैनीताल जनपद में वित्तीय वर्ष 2025 26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य अतिथि श्री राम सिंह कैंडा जी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनीतिक दलों को भी SIR शेड्यूल से कराया जा रहा अवगत

इसके पश्चात जनपद महामंत्री श्री सुनील कुमार पंत जी द्वारा माननीय मुख्य अतिथि के सामने एक ज्ञापन पढ़ गया । जिसमें ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याएं लिखी गई थी माननीय मुख्य अतिथि द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह माननीय मुख्यमंत्री जी से बात कर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद पांडे जी ने ग्राम विकास अधिकारियों का संबोधित करते हुए सभी की समस्याओं का जिले स्तर पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाने का आश्वासन दिया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश जोशी जी की भी गरिमा में उपस्थिति रही । कार्यक्रम में ग्राम विकास संगठन के अध्यक्ष श्री संजय डबराल जी द्वारा अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में मुख्य विकास अधिकारी महोदय को जिले स्तर पर हो रही समस्याओं का ध्यान आकर्षित कराया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए सभी सहायक खंड विकास अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही । सम्मेलन के द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें चुनाव की नौबत आई अध्यक्ष पद पर श्री संजय डबराल जी विजय रहे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री दीपक पांडे को 22 मतों से हराया और जिला महामंत्री पद पर सुनील कुमार पंत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री राकेश नैनवाल को 19 मतों से हराया ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री भूपेंद्र गोस्वामी जी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर श्री गणेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संजय डबराल व सुनील पंत की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष व महामंत्री के पदों पर कब्जा किया। सम्मेलन में श्री तनवीर असगर ,श्री गिरीश पांडे,श्री हर्षित गर्ग, श्रीमती श्वेता सैनी, श्री शुभम अग्रवाल ,श्री प्रदीप पंत,श्री महे1श्वर अधिकारी, श्री महेश पंत ,श्री नवीन कपिल ,श्री संजय जोशी, श्री प्रमोद तिवारी, श्री दिनेश दुर्गापाल श्री रवि नंदन ,श्री सौरभ बिष्ट ,श्री धीरज पांडे ,श्री धीरज जोशी ,श्री सुनील चन्याल, श्री भागवत नाथ गोस्वामी ,श्री गोपाल दत्त जोशी, श्री विनीत भट्ट, श्री उमेश पलाडिया ,श्री उत्तम नाथ गोस्वामी ,श्री उत्तम नाथ गोस्वामी श्रीमती पुनीता तोमर ,श्री रवि राणा श्री दीपेंद्र शर्मा ,श्री राजेंद्र सिंह राणा ,श्री लीलाधर आर्य सहित जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारी व सहायक खंडविका अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें