हल्द्वानी :(बड़ी खबर) RTO गुरुदेव के निर्देश पर कार्रवाई, 112 वाहनों के चालान, 6 सीज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 112 वाहनों के चालान 6 वाहन सीज

आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 112 वाहनों के चालान किये।इसके साथ ही छह वाहनों को सीज किया गया जिसमें तीन बस, दो ऑटो और एक ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)श्री जितेंद्र सांगवान ,परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य, श्रीमती अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक श्री नंदन रावत, श्री रामचंद्र पवार, श्री गिरीश कांडपाल के द्वारा हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल, बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी ,ई रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल, कार आदि वाहनों को चेकिंग करते हुए कर,फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग ,वाहनों की यांत्रिक स्थिति ठीक ना होना, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की। इसके साथ ही संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए तीन बस वाहनों को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस को निलंबित किया गया। इसके साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री रिशु तिवारी के द्वारा रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए। चेकिंग अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक श्री अनिल कार्की , श्री अरविंद ,श्री चंदन ढैला,श्री मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें