हल्द्वानी, : हल्द्वानी में रेलवे भूमि के सर्वे एवं सीमांकन की चल रही प्रक्रिया के तहत, रेलवे, राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज निरीक्षण एवं सीमांकन कार्य किया गया।
सर्वे के दौरान रेलवे भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए। टीम द्वारा अतिक्रमणों का चिन्हांकन एवं विस्तृत विवरण दर्ज किया जा रहा है। सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों, जिनमें अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद एवं मजार शामिल हैं, को विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए।

स्थानीय जांच के दौरान पाया गया कि अतिक्रमित क्षेत्रों में स्टाम्प पेपर पर भूमि की खरीद-फरोख्त की गई है। कई अस्थायी शेड एवं ढांचे भी क्षेत्र में पाए गए।
सर्वे टीम द्वारा मुनादी की जा रही हैं और लोगों को स्वेच्छा से रेलवे भूमि खाली करने की सलाह दी जा रही है, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राहुल शाह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी; गिरजेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, काठगोदाम; मनीषा बिष्ट, तहसीलदार हल्द्वानी; कुलदीप पांडे, तहसीलदार लालकुआं; राजस्व एवं वन विभाग की टीम, पुलिस बल, रेलवे पुलिस एवं अन्य लाइन विभाग पहचान एवं नोटिस तामिली की प्रक्रिया में उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना एवं रेलवे संपत्ति से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। संबंधित विभाग इस प्रक्रिया के पूर्ण होने तक समन्वित प्रयास जारी रखेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन 
